Mainpuri Massacre: सपा सांसद डिंपल यादव ने गोकुलपुर में पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पीड़ा सुनाते-सुनाते बिलख पड़ी मां; बंधाया ढांढस

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2023 - 11:35 PM (IST)

Mainpuri Massacre, (आफाक अली खान): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सामूहिक हत्याकांड के बाद सोमवार को सांसद डिंपल यादव गोकुलपुर अरसारा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतक की मां से घटना की जानकारी ली। सांसद को घटना बताते हुए मां शारदा देवी बिलख पड़ीं। सपा सांसद ने उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतकों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित पिता सुभाष यादव से भी घटना की पूरी जानकारी ली।
PunjabKesari
जानिए, क्या है पूरा मामला?
बता दें कि शनिवार को किशनी थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में शिववीर यादव ने अपने दो भाई, नवविवाहिता, बहनोई व भाई के दोस्त की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। शिववीर के हमले में पत्नी डॉली और मामी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इलाज चल रहा है।
PunjabKesari
सभी 6 मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
सुभाष यादव ने सांसद को बताया कि पुत्रवधू डॉली के हाथों में गम्भीर चोट है जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने इलाज में असमर्थता जताते हुए डिस्चार्ज कर दिया है। जिसके बाद उसे इटावा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद डिम्पल यादव ने घायलों के बेहतर इलाज के लिये मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पिता सुभाष गुमसुम नजर आए तो वहीं मां बीच-बीच में रो पड़ती। सांसद ने उन्हें संबल देते हुए मदद का आश्वासन दिया। यहां उन्होंने सभी 6 मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari
घायल डॉली के उपचार में हर संभव मदद की बात कही
डिंपल ने घायल डॉली के बारे में जानकारी लेकर उसके उपचार में हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद शिववीर के अनाथ हो चुके दोनों बच्चों को भी दुलारा। इसके बाद सांसद डिंपल यादव ने हविलिया चांदा पहुंचकर सुभाष के दामाद सौरभ को भी श्रद्धांजलि दी। यहां सौरभ की पत्नी प्रियंका को भी संबल दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static