''UP में जंगलराज, बेगुनाहों को जेल भेज रही है पुलिस''

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2016 - 07:16 AM (IST)

मैनपुरी:  भाजपा के फायरब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने  यू.पी. की अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था इस कदर चरमरा गई है कि पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के बजाय खुद तांडव मचा रही है और बेगुनाहों को जेल भेज रही है।

मैनपुरी के फर्दपुर गांव में पार्टी कार्यकर्त्ता मैदान सिंह के परिजनों का ढांढस बंधाने आए साक्षी महाराज ने कहा कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्त्ता के घर राक्षसी तांडव किया और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि पुलिस दबिश देने गई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।