मैनपुरी: तेज रफ्तार से जा रही ट्रेक्टर ने व्यक्ति को कुचला, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 04:09 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनन- फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा  है कि मृतक किसी काम से गांव से पैदल जा रह रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मामला जौनपुर जिले के थाना कुर्रा के सौज का बताया जा रहा है। यहां पर अभिलाख सिंह उम्र 55 वर्ष जो किसी काम से अपने घर से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान ईंटो से लदा हुआ ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आ रहा था। जिससे अभिलाख सिंह उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि  मृतक की पहचान हाजीपुर गांव निवासी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। विधिक कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है। 

Content Writer

Ramkesh