कुशीनगर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत...एक की हालत गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 04:59 PM (IST)

Kushinagar News (अनुराग तिवारी) : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आज एक जर्जर मकान की छत अचानक गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोग गिरे हुए छत के नीचे दब गए। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

बता दें कि घटना रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के कुवर छपरा टोले की है। जहां के निवासी एक परिवार का जर्जर मकान धीरे-धीरे टूट रहा था। घर के मुखिया शंकर ने सोचा कि क्यों न इस जर्जर भवन को तोड़ कर हटा दिया जाए।


बस इसी सोच से शंकर अपने दोनों पुत्र प्रभु (40) और शंभू (35) को लेकर छत तोड़ने में लग गए। इसी बीच अचानक छत भरभरा कर उनके ऊपर ही गिर गई। जिसमें शंकर, प्रभु और शंभु दब गए।

छत के नीचे दबने से 35 वर्षीय शंभु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर के मुखिया और उनका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। अब तक इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शंभु जिनकी मौत हुई उनकी 6 बेटियां ही है और घर में कमाने वाले सिर्फ वही थे।

ये भी पढ़ें.....
CM योगी बोले- नया भारत अपने नागरिकों को सुरक्षा देना भी जानता है और अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना भी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि नया भारत अपने नागरिकों को सुरक्षा देना भी जानता है और अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना भी जानता है। साथ ही आदित्यनाथ ने प्रश्न किया कि क्या आतंकवादियों को मारा जाना सही नहीं है।

Content Editor

Harman Kaur