आगरा में बड़ा हादसा; यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर नहाने के दौरान गड्ढे में डूबे 4 बच्चे, सभी की हुई मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 03:52 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बने गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। यह सभी बच्चे नहाने गए थे, इस दौरान गड्ढे में डूब गए। बच्चों को डूबते देख महिला सहित 6 लोग बचाने के लिए पानी में कूद गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी को बाहर निकाला। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई।

नहाने के दौरान गड्ढे में डूबे बच्चे
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज हुआ। दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बारिश के दौरान आने वाले पानी को बहाने के लिए एकत्रित करने के लिए तालाब बनाया गया है। यहां पर कानपुर व औरेया के रहने वाले सात मजदूर परिवार विगत दिनों से तम्बू लगाकर रह रहे हैं। जो आसपास के गांवों में जाकर समान बेचते थे। रविवार सुबह पास में ही बने पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं। सभी एक साथ डूबने लगे।

परिजनों में मचा कोहराम
सभी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जिनमें हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर एसीपी और विधायक भी पहुंच गए। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static