मिर्जापुर में बड़ा हादसा: गंगा में पलटी नाव, तीन छात्राएं लापता

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 07:31 PM (IST)

मिर्जापुर: जिले में गंगा घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब  गंगा किनारे सूरदास आश्रम पर आयोजित भंडारे  में प्रसाद ग्रहण कर नाव से घर जा रही छाताएं गंगा में डूब गई। घटना के समय मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई। आवाज सुनकर गांगा किनारे लोगों की भारी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है नाव में पांच लोग सवार थे। काफी मशक्कत के बाद नाविकों ने दो बचा लिया है जबकि तीन लड़कियां लापता बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नरायनपुर के रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर  सूरदास आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भण्डारे का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए गांव की लड़कियां नाव से पहुंची थी। बाद में प्रसाद को लेकर वापस नाव से जा रही थी।  इसी दौरान नाव पीपा पुल के रस्से में फंस गई जिससे नाव गांगा में पलट गई। जिससे नाव में सवार लोग नदी में डूब गए ।  प्रमिला यादव 18 वर्ष पुत्री नखड़ू यादव ,गुड़ीया यादव 15 वर्ष पुत्री बालकिशुन यादव,सच्चू यादव 10 वर्ष पुत्री बालकिशुन यादव  तीनों ग्राम टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी निवासी लापता हो गयी है तथा सुशीला यादव 50 पत्नी नखड़ू यादव व नाविक ग़ोलू साहनी पुत्र कल्लू साहनी को बचा लिया गया। लपता लड़कियों की तलरश में में रेक्कूऑप्रेशन चलाय जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static