BIG BREAKING: नहाते समय कई लोग गंगा में डूबे,  पांच के शव बरामद

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2023 - 04:44 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गंगा में नहाते समय एक युवक डूबने लगा। युवक को बचाने के चक्कर में कई लोग नदी में  डूब गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर बाद पांच शव बरामद कर लिया है।

सीएम ने मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों राहत बचाव के निर्देश दिए है। हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि मृतक कहां के रहे वाले है। फिहाल सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारी राहत बचाव कार्य में जुटे है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवकुटी थाना क्षेत्र में गंगा के म्योराबाद कछार में सुबह कुछ किशोर अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गये थे। नहाते समय गहरे पानी में डूब गये जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि सभी की उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने सभी किशोर के शव नदी से बाहर निकाल लिये है। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 

Content Writer

Ramkesh