बड़ी लापरवाही: नाबलिग से दुष्कर्म का आरोपी UP पुलिस को चकमा देकर फरार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 11:45 AM (IST)

कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी के एक गांव में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक मंगलवार को इलाहाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 20 फरवरी को एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था। उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह वहां तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गयी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को तीन लोगों ने नाबालिग से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static