Makar Sankranti 2023: 15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानिए, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 01:30 AM (IST)

लखनऊ, Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का पर्व देशभर में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है। साल का पहला पर्व के रूप में मकर संक्रांति होती है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति होती है। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाते हैं और शादी-विवाह, मुंडन, छेदन जैसे मांगलिक और शुभ काम होना शुरू हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान के साथ दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में उदया तिथि के कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गंगा विलास क्रूज का उद्घाटन कर बोले PM मोदी- विदेशों जैसा अनुभव अब भारत में, तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव की जनसभा में शामिल हो सकते है अखिलेश... पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें


मकर संक्रांति 2023 पूजा विधि

मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साथ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। अगर आप गंगा स्नान कर लें, तो आप भी बेहतर है। लेकिन किसी कारणवश गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें।

यह भी पढ़ें- अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में आई तेजी, चम्पत राय बोले- मकर संक्रांति 2024 तक रामलला गर्भगृह में होंगे विराजमान


जानिए, मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त

  • पुण्य काल - 15 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक
  • महा पुण्य काल - 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक
  • सुकर्मा योग- 14 जनवरी दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 51 मिनट तक
  • धृति योग- 11 बजकर 51 मिनट से 16 जनवरी सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक

 

Content Writer

Mamta Yadav