मुस्लिम महिलाओं के आईब्रो को लेकर दारुल उलूम ने जारी किया फतवा

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 01:59 PM (IST)

सहरानपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उलूम देवबंद के फतवा विभाग ने मुस्लिम महिलाओं और मर्दों के आईब्रो बनवाने को नाजायज करार कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बिना वजह महिलाओं के बाल कटवाने को भी गलत बताया है।

एक व्यक्ति ने देवबंद से सवाल पूछा था कि क्या मुस्लिम महिलाएं आईब्रो बनवा सकती हैं और बाल भी कटवा सकती है? इस पर मुफ्तियों की खंडपीठ ने जवाब में कहा कि इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है। मुफ्तियों ने कहा कि इस्लाम धर्म में हुजूर पाक ने जिन 10 बातों के लिए मनाही की है उनमें महिलाओं का आईब्रो बनवाना और बाल कटवाना दोनों आते हैं।