कांग्रेस अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, मायावती ने सपा छोड़कर आए इमरान मसूद को BSP की दिलाई सदस्यता... पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 07:38 AM (IST)

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन (80) खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले।

कांग्रेस अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले-पार्टी को थी नए कप्तान की जरूरत
लखनऊ : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन (80) खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।

मायावती ने सपा छोड़कर आए इमरान मसूद को BSP की दिलाई सदस्यता, कहा- राजनीति के लिए शुभ...
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर आए इमरान मसूद को बसपा की सदस्यता ग्रहण करायी। मसूद ने आज यहां स्थित बसपा मुख्यालय...

मुख्तार अंसारी के भगौड़े बेटे की गिरफ्तारी पर SC ने लगाई रोक, UP सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब
पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी पर तुरंत रोक लगा दी है। वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है।

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में अखिलेश ने कीं विसर्जित, परिवारीजन भी रहे मौजूद
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को उनके पुत्र अखिलेश यादव ने यहां गंगा एवं यमुना के संगम पर बुधवार को विसर्जित किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नकवी का तंज, कहा- कांग्रेस में ‘इलेक्शन नहीं बल्कि परिवार का सिलेक्शन' हुआ
उत्तर प्रदेश के रामपुर में बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव पर तंज कसते हुए कहा कि यह ‘इलेक्शन नहीं है बल्कि परिवार का सिलेक्शन' है।

'पुलिस कर देगी जीना हराम...' मंच पर ऐसे क्यों बोल गए CM योगी आदित्यनाथ?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काम को लेकर वाहा वाही लूटते ही हैं, वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवरियां में एक कार्यक्रम के दौरान कानून को...

बलात्कारियों की रिहाई पर भड़कीं प्रियंका, बोलीं- बलात्कार जैसा अपराध करने वालों का समर्थन क्यों?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने बिलकिस बानो के बलात्कारियों की रिहाई को लेकर केंद्र की भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। 

यूपी सरकार ने किया ऐलान, शोपियां आतंकी हमले में जान गवाने वाले दोनों मजदूरों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद
कन्नौज: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमले में जान गवाने कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुरवा के रहने वालो दोनों मजदूरों 50 साल के राम सागर और 30 साल के मुनेश कुमार के परिवार को यूपी सरकार ने पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद...

5000 करोड़ की लागत, 22 महीने की मेहनत...UP का पहला डेटा सेंटर तैयार, CM योगी करेंगे लोकार्पण
यूपी को 3 लाख स्क्वायर फीट परिसर में फैले यूपी के पहले डेटा सेंटर पार्क की सौगात मिलने वाली है। 22 महीने में तैयार किए गए इस डाटा सेंटर की 5 हजार करोड़ रुपए की लागत है। डेटा सेंटर पार्क शुरू होने के लिए तैयार है।...

सीएम योगी पहुंचें अयोध्या, दीपोत्सव की तैयारियों का  लिया जायजा
लखनऊ: 23 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर होने वाले दीपोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या दौरे पर आए थे


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static