मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 24 साल बाद पार्टी को मिला गैर गांधी परिवार व दूसरा दलित आलाकमान... मुकाबले में थरूर को एकतरफा हराया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 02:34 PM (IST)

लखनऊ: आखिरकार कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद अपना गैर गांधी- नेहरू व दूसरा दलित अध्यक्ष मिल गया। 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के 65 वें अध्यक्ष चुने लिए गए है। उन्होंने अपने कांग्रेस पद के लिए चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को करीब 7 हजार वोटों से हराया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, खड़गे को 7 हजार 897 वोट मिले। वहीं, शशि थरूर को एक हजार वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए।

राहुल गांधी ने खड़गे के पक्ष में पहले ही कर दिया था इशारा
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी से जब आन्ध्र प्रदेश में पत्रकारों द्वारा कांग्रेस के अगले अध्यक्ष को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ इशारा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अब कांग्रेस में उनका रोल खड़गे जी तय करेंगे। जिसके बाद से ही खड़गे का अगला अध्यक्ष बनना तय हो गया था।

शशि थरूर ने हार स्वीकार की
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे शशि थरूर ने अपनी हार स्वीकार करते हुए खड़गे को जीत की बधाई देते हुए साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वें नेता बन गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। बाबू जगजीवन राम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही।

आखिरी बार 1998 में हुआ था चुनाव
कांग्रेस पद के लिए आखिरी बार चुनाव 1998 में हुआ था। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, जबकि जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static