मामा के घर आई 5 साल की बच्ची के साथ रेप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 05:22 PM (IST)

बुलन्दशहरः उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले में एक मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां पर मामा के घर दिवाली का त्योहार मनाने आई मासूम के साथ एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि 5 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ दीवाली का पर्व मनाने के लिए सिकंदराबाद अपने मामा के यहां आई थी। वह अपने पिता के साथ गहरी नींद में सो रही थी। इस बीच एक युवक उसे छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं बेटी के रोने की तेज आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। वहां बच्ची लहूलुहान अवस्था में मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को इस मामले की तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।