ममता बनर्जी का पत्रकार की हत्या पर फूटा गुस्सा, बोलीं- देश में भय का माहौल पैदा किया जा रहा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 04:24 PM (IST)

गाजियाबादः गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या पर सियासत तेज है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल पत्रकार की मौत पर गहरा शाेक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।

सीएम ममता ने पत्रकार जोशी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए आज ट्वीट किया, "निर्भीक पत्रकार विक्रम जोशी की मृत्यु पर मेरी उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। उत्तर प्रदेश में भांजी के साथ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराने पर उन्हें गोली मार दी गई। देश में भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। आवाज को कुचला जा रहा है। मीडिया को भी नहीं बख्शा जा रहा है। आश्चर्यजनक।"

ज्ञात हो कि पत्रकार जोशी को सोमवार को गाजियाबाद जिले के विजयनगर क्षेत्र में बदमाशों ने गोली मार दी थी और बुधवार तड़के उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static