ममता शर्मसार, कलयुगी मां ने दूधमुंही बच्ची को मंदिर के बाहर 'फेंका'

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 12:31 PM (IST)

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मां की ममता को दागदार कर देने वाला मामला उजागर हुआ है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी दुधमुंही बच्ची को मंदिर के बाहर फेंक दिया और लापता हो गई। फिलहाल किसी युवक ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां वह स्वस्थ और सुरक्षित है। 

मामला जनपद के गजरौला कस्बे के ललिता देवी मंदिर का है। यहां बीते मंगलवार की तड़के सुबह मंदिर परिसर के गेट पर प्लास्टिक के लिफाफे में लिपटी हुई एक दुधमुंही नवजात बच्ची मिली। जिसे इलाके के रहने वाले एक युवक ने देखा, उसने तुरंत ही इसकी सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सीएचसी गजरौला में भर्ती कराया। यहां बच्ची सुरक्षित और स्वस्थ है। 

उधर, जैसे ही एक महिला को इसकी जानकारी मिली तो वह अस्पताल में पहुंच गई। यह महिला बेऔलाद है और डॉक्टरों से बच्ची को गोद लेने की गुहार लगा रही है। वहीं डॉक्टरों ने उसे किसी और डॉक्टर को सुपुर्द कर दिया है। 
 

Ruby