प्रसाद लेने के लिए घर से निकले युवक का खेत में मिला शव, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 11:15 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। जहां एक युवक का शव खेतों में पड़ा मिला। तभी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला काकोरी अंतर्गत भलिया गांव का है। यहां का रहने वाला सुधीर बुधवार को बडे़ मंगल का प्रसाद लेने गया था। काफी समय निकल गया वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने सुधीर को ढूंढना शुरु किया, लेकिन वह कही नहीं मिला।

वहीं एक ग्रामीण ने सुधीर का शव खेत में पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना सुधीर के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं मृतक की मां व बहन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Tamanna Bhardwaj