मनचलों को छेड़खानी करना पड़ा महंगा, छात्राओं ने कर दिया ऐसा हाल जो सारी उम्र रहेगा याद

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 01:42 PM (IST)

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मनचलों को छेड़छाड़ करना बहुत महंगा पड़ गया। जहां पर मनचलों से परेशान होकर छात्राओं ने उनके मुख पर कालिख पोती और बाल तक काट दिए। जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने पहले कॉलेज के प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की। प्रधानाचार्य की सलाह पर छात्राओं ने दोनों युवकों को झांसा देकर कॉलेज में बुला लिया। फिर क्या था, छात्राओं ने मनचलों को कालिख पोती, बाल काटे और जमकर पिटाई की। जिसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों मनचले जमील अहमद और शहजाद अहमद इटवा क्षेत्र में प्रेमपुर गांव के निवासी हैं।