कोचिंग जा रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़छाड़, लोगों ने सिखाया सबक

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 06:03 PM (IST)

संभलः उत्तर प्रदेश में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला संभल जिले का है। जहां कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ की। तभी छात्रा ने उसका विरोध किया। वहीं छात्रा का शोर सुन कर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने दो मनचलों की पकड़कर पिटाई कर दी। 

जानकारी के मुताबिक मामला चंदौसी शहर के डिस्पेंसरी रोड का है। यहां एक छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में घाट लगाकर बैठे 2 युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ की। आस-पास के लोगों ने युवकों को छेड़खानी करते हुए देखा तो उन्होंने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दोनों युवकों पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Punjab Kesari