युवती के साथ छेड़छाड़ करना मनचले को पड़ा भारी, परिजनों ने कुछ यूं उतारा इश्क का भूत

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 02:21 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मनचले को लड़की से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। लड़की ने सरेराह मनचले की जमकर पिटाई की। वहीं लड़की के परिजनों ने भी युवक को पीट-पीट कर नानी याद दिला दी।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर चौक का है। यहां बाजार में युवती किसी काम से गई थी, तभी एक युवक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद मनचले की हरकतों से परेशान होकर युवती ने उसे जमकर सबक सिखाया। उसने भरे बाजार में युवक की पिटाई करनी शुरु कर दी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने भी युवक की जमकर पिटाई की।

वहीं हंगामा होता देक आस-पास लोगों का हुजूम लग गया। लोगों ने युवक को बमुश्किल छुड़वाया बल्कि मौके से भगा भी दिया। छेड़छाड़ करने वाला युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मी का बेटा बताया जा रहा है। 


 

Tamanna Bhardwaj