छात्रा से सड़क पर छेड़छाड़ करना मनचले को पड़ा भारी, ''मर्दानी'' ने की चप्पल से पिटाई

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 05:09 PM (IST)

मेरठः चुप रहो, जाने दो, नजरअंदाज करो...ये शब्द अक्सर चर्चा में आते हैं जब कोई लड़की छेड़छाड़ का शिकार होती है। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ से खबर सामने आई जहां परीक्षा देने के लिए निकली छात्रा के साथ एक बाइक सवार ने छेड़छाड़ कर दी। वहीं छात्रा ने मनचले को सड़क पर ही पकड़ लिया और चप्पल से जमकर पिटाई की।

बता दें कि सुबह एक कॉलेज में UP बोर्ड की परीक्षा देने आई हाई स्कूल की छात्रा के साथ एक बाइक सवार ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की बहन ने मनचले को सड़क पर ही पकड़ लिया और चप्पल से जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।

CO सिविल लाइन ने बताया कि हाई स्कूल की एक छात्रा अपनी बहन के साथ परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद छात्रा से सड़क पर शोहदों ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। छात्रा के साथ आई बहन ने हौसला दिखाया और मनचले को पकड़ लिया। युवती ने चप्पल निकालकर शोहदों की पिटाई शुरू कर दी। यह देख वहां लोगों का हजूम लग गया। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मनचले को पकड़ लिया।

CO का कहना है कि लड़की ने बताया कि शोहदा पहले भी कई बार उसको परेशान कर चुका है। पकड़े गए युवक का नाम दीपक है। उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। CO का कहना है कि स्कूलों के बाहर लगातार पुलिस चेकिंग करती है। छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static