भुवन कंस्ट्रक्शन के मालिक पर मेनका गांधी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, बोलीं- अब वह जेल जाएगा...

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 10:38 AM (IST)

सुल्तानपुर: भुवन कंस्ट्रक्शन कंपनी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी नाराज हैं। कंपनी का बड़ा गोलमाल सामने आया। कंपनी ने नाम बदलकर लिया कॉन्ट्रैक्ट लिया है। दरअसल, इस कंपनी के पास सड़क चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट है। जिस पर सांसद ने तल्ख अंदाज में कहा कि पैसा लेकर काम नहीं करना इस कंस्ट्रक्शन कंपनी की फितरत रही है। उसने गलत आदमी से पंगा लिया है। अब वह जेल जाएगा।

शहर में सड़कों को चौड़ी किया जा रहा है। काम में हो रही देरी पर निर्माण करने वाली भुवन कंस्ट्रक्शन के मालिक का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। ब्लैक लिस्टेड कंपनी ने अपना नाम बदलकर धोखे से ठेका ले लिया लिया। सांसद ने कहा कि हमेशा इसने पैसे ले लिए और फिर काम नहीं किया, इसीलिए ब्लैक लिस्ट हो गया था। अब हमारा जो बनना था, 3 महीने में उसको साढ़े तीन साल लगे हैं। हमने मंत्री और डीएम से शिकायत की है। क्योंकि, ऐसे ही किया है रायबरेली में, ऐसे ही किया जहां-जहां ठेके लिए।

मेनका गांधी ने कहा कि उसने नए नाम पर 8 ठेके लिए हैं। बहुत पुराना खिलाड़ी है। इस कंपनी का नाम है भुवन कंस्ट्रक्शन। उन्होंने किसी SC-ST को उसका अध्यक्ष बना दिया, जिससे वो बचा रहे। असली मालिक आशीष सिंह है। अब वो जेल जाएगा, इस दफा उसने गलत इंसान के साथ लड़ाई छेड़ी है।"

विभिन्न जन चौपालों में मेनका गांधी ने की शिरकत
दरअसल, मेनका गांधी ने विभिन्न जन चौपालों में शिरकत की। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए साढ़े 3 वर्षों में किए गए तमाम कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में सबके काम का खुशी- खुशी समाधान कराती हूं। मैं गांवों में इसलिए जाती हूं ताकि लोग अपने आपको अकेला ना समझें। उन्होंने बताया की अब तक वह एक लाख लोगों का भला कर चुकी है। मेनका गांधी ने कहा कि वह 1100 गांवों में से 1050 गांव का दौरा कर चुकी हैं।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj