आम महोत्सव'' में याेगी के सामने भड़का किसान, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 02:28 PM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आम महोत्सव का उद्घाटन करने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान एक किसान उत्तेजित हो गया। मंच पर उपस्थित सीएम योगी उसे शांत रहने का इशारा करते रहे। बावजूद इसके वह नहीं रुका। किसान के इस रवैये से वहां मौजूद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामले पर सीएम के ओएसडी अभिषेक प्रकाश को दखल देना पड़ा। सभागार में पीछे की तरफ पुलिस नहीं थी। जब तक पुलिस पहुंची किसान अपनी पीड़ा को जोर-जोर से रखता रहा। बाद में पुलिस उसे पकड़कर बाहर ले गई। इस मामले में पुलिस की लेट लतीफी पर कुछ अफसरों पर भी गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।

उन्नाव के रहने वाले किसान अनिल कुमार मिश्रा आम की कीमतों को लेकर सरकार से नाराज चल रहे थे। किसान ने कहा कि इस समय मंडी में आम 3-5 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है। पिछले साल जहां आम 800 रुपए कैरेट के हिसाब से बिक रहा था, वहीं इस साल 300 रुपए कैरेट के हिसाब से बिक रहा है। जिस कीमत पर आम बिकना चाहिए नहीं बिक रहा है। किसान ने कहा कि आम की सप्ताई बढनी चाहिए। 

अनिल कुमार मिश्रा ने आराेप लगाया कि उन्हाें बाेलने नहीं दिया जा रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मीटिंग में हमें अपनी बात रखने का अधिकार है। 

Ajay kumar