RPN सिंह के जाते ही कांग्रेस में भगदड़, पडरौना से घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 08:29 PM (IST)

लखनऊ: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री रह चुके कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद पडरौना से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कुशीनगर कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी भी उनके साथ जाएंगे।

जायसवाल ने कहा, "मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं, हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों में मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। मैं अपना चुनावी टिकट वापस करना चाहता हूं और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देना चाहता हूं।" त्याग पत्र में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को संबोधित किया गया है।

Content Writer

Imran