मायावती और अखिलेश ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर व्यक्त किया दुख

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 09:27 AM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने गोवा के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि, लंबे वक्त से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी का जाना दुखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को शक्ति दे। राजनीतिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शत् शत् नमन!

वहीं मायावती ने लिखा कि गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर अति-दुखद है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पर्रिकर बहुत लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय रहे तथा 4 बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। बीमार चलने के बावजूद वे अपनी सरकारी जिम्मेदारी को निभाते रहे। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

गौरतलब है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को अपने निजी आवास में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। पिछले एक साल से बीमार चल रहे पर्रिकर का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था।  
 

Deepika Rajput