जवानों ने वह कर दिखाया जिसके लिए जाने जाते हैं: मनोहर पर्रीकर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2016 - 05:23 PM (IST)

कानपुर: बारिश से लबालब मैदान को निर्धारित समय सीमा के भीतर योगासन के लिए तैयार करने वाले सैन्यकर्मियों के हौसले को सलाम करते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर ने आज यहां कहा कि जवानों ने एक बार फिर वह कर दिखाया जिसके लिए उन्हे जाना जाता है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पार्रिकर को यहां छावनी क्षेत्र में ग्रेसियान मैदान पर सेना के जवानों के साथ योगासन शिविर में भाग लेना था मगर कल रात हुई झमाझम बारिश से आयोजन स्थल पर पानी भर गया। 

आज सुबह सात बजेे कार्यक्रम के लिए निर्धारित समय से पहले सेना के जवानों ने मैदान से बूंद-बूंद पानी निकाल डाला। यह देख रक्षा मंत्री भी अपने को नहीं रोक पाए और कहा कि एक बार फिर जवानों ने वह कर दिखाया जिसके लिए जाने जाते है। रक्षा मंत्री के यह बोल सुन जवानों का गर्व से सीना चौड़ा हो गया और सभी रक्षा मंत्री के साथ योगासन में जुट गए। इससे पहले पार्रिकर सुबह 6:30 विशेष विमान से पंहुचे। जिस समय रक्षा मंत्री सेना के कैंट क्षेत्र पहुंचे, सेना के जवान ग्रेसियान मैदान को सूखा करने में जुटे हुए थे। योग करने का जो निर्धारित समय सात बजे था उसके पहले ही मैदान का बूंद-बूंद पानी निकाल तैयार कर दिया।