UP पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे मनोज यादव

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2020 - 05:42 PM (IST)

लखनऊः  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मनोज यादव को कांग्रेस पार्टी की पिछड़ा वर्ग इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  पार्टी सूत्रों ने गुरूवार को यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर यादव को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यादव अगले आदेश तक पार्टी की दिशा-निर्देशानुसार यूपी में पिछड़े वर्गों की भलाई के लिये काम करेंगे।

Moulshree Tripathi