स्नातक MLC चुनाव को लेकर मानवीर पुण्डीर हुए बागी, BJP ने पार्टी से किया निष्कासित

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 08:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है। सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुण्डीर को भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जे. पी. एस. राठौर ने सोमवार को बताया कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे को अनुशासन हीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मानवीर पुण्डीर को पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए हैं।
 

Ramkesh