प्रतापगढ़ में नहर कटने से कई घरों में घुसा पानी, फसलें हुई बर्बाद

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 10:08 AM (IST)

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ में नहर कटने से बीती रात कई बीघे फसल पानी में डूब गई। नहर का पानी खेतों से होते हुए आसपास के घरों तक पहुंच गया। सुबह सूचना पाकर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह पानी रोका और बंधा बनाने का काम शुरू कराया। वहीं राजस्व टीम ने किसानों की डूबी फसल के बारे में जानकारी भी जुटाई।

फसलों का हुआ बुरा हाल, किसान के लिए बढी चिंता
जानकारी के मुताबिक बीती रात सुलतानपुर बाजार से गुजरी शारदा सहायक खंड 51 की नहर कुंती पुलिया से 100 मीटर दूर बीच से ढह गई। करीब 1 बजे नहर का बंधा ढहने से पानी खेतों से होते हुए आबादी की तरफ बढ़ने लगा। नहर के किनारे खाली पड़े खेतों से होते हुआ पानी किसानों की उड़द और मूंग की फसल को डूबाते बस्ती की तरफ बढ़ गया। करीब आधा किलोमीटर तक हर तरफ पानी ही पानी दिखने लगा। पानी कई घरों तक पहुंच गया।

घरों तक भी पहुंच गया पानी
वहीं जलमग्न फसल देखकर किसानों का दिल बैठ गया। सूचना पर पहुंची नहर विभाग की टीम ने आगे से पानी बंद करा दिया। वहीं, नहर के बंधा बनाने के लिए कोशिशें शुरू कर दीं। इधर सूचना पर लेखपाल दीनदयाल और हलका लेखपाल राजपति चौधरी भी फसल के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। हालांकि कितने किसानों की फसल खराब हो चुकी है। इसका आंकड़ा उनके पास नहीं था। शाम तक रिपोर्ट तहसीलदार को भेजने की बात कही है।