एेसा क्या हुआ कि पुलिस ने कब्र से निकाला विवाहिता का शव और फिर...

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 12:45 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा के बरसाना क्षेत्र में गत 5 दिसम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु के बाद ससुराल वालों द्वारा जबरन दफनाए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया।

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) अरूण कुमार सिंह ने यहां बताया कि गत सोमवार को सहार गांव निवासी सद्दाम की पत्नी रेशमा (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका शव मिला था। जिस समय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतका का पंचनामा कर रही थी तभी ससुराल वालों ने रेशमा का शव छीन लिया और उसे कब्रिस्तान में जा दफनाया। इस मामले में पुलिस ने करीब 30 लोगों को नामजद करते हुए 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

शव को कब्र से निकाल कराया पोस्टमार्टम
सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी। जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी गोवर्धन, एमपी सिंह, क्षेत्राधिकारी छाता, योगेश पाठक 6 थानों की फोर्स लेकर सहार गांव पहुंचे और वहां कब्र को खुदवा कर रेशमा के शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तीनों चिकित्सकों डा.राजेन्द्र कुमार, डा.जीतेश कुमार, फार्मासिस्ट देवेन्द्र ने शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस ने बाद में अपनी उपस्थिति में पुन: शव को दफना दिया।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें