महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- धर्म बदलवाकर किया निकाह अब पीट रहा आरोपी पति

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 09:13 PM (IST)

बरेली: महिला ने बताया कि उनका पति इरफान शेख दूसरे धर्म की पांच अन्य लड़कियों के साथ साजिश कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के फोन नंबर की डिटेल निकाली जाए और उसका मोबाइल चेक किया जाए तो हकीकत सामने आ सकती है। वह अन्य लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराके साजिश रचने का प्रयास कर रहा है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के मोबाइल की भी जांच की जाएगी।

इज्जतनगर के एयरफोर्स के पास रहने वाली महिला ने पति पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति उससे पहली बार राहुल बनकर मिला और प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद धर्म बदलवाकर निकाह कर लिया। अब उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला ने बताया कि छह वर्ष पहले जब वह पढ़ने जाती थी, तब उसका एक युवक पीछा करता था। पूछने पर युवक ने अपना नाम राहुल बताया। धीरे धीरे वह उसके प्रेम जाल में फंस गई। एक दिन वह आरोपी की बातों में आ गई और उसके चली गई। आरोपी ने उसे छोटी बिहार में किराए के मकान में रखा। वहीं उसे राहुल का असली नाम इरफान शेख होने की जानकारी हुई। विरोध करने पर इरफान ने जान से मारने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन कराके निकाह कर लिया। उसके दो बेटियां एक पांच तो दूसरी तीन वर्ष की है। तीसरी बेटी की मौत सितंबर में हो चुकी है। बताया कि 30 सितंबर को इरफान उसकी मां सदीकना और भाइयों ने पीटकर बेटियों के साथ घर से निकाल दिया।

Content Writer

Ajay kumar