खुलासा: शादीशुदा प्रेमिका की इस जिद्द से परेशान था कुंवारा प्रेमी, इसलिए मारी थी गोली

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 04:50 PM (IST)

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले में 8 नवंबर को हुई महिला की मौत मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसमें क्राइम ब्रांच ने मृतक महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कोदईया खेड़ा-बिहार पुरवा मार्ग पर 8 नवंबर को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिनाख्त बिहार थाना क्षेत्र के गांव पोखरी निवासी किरन पत्नी श्यामू के रूप में हुई थी।

पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुकेश के फोन कर बुलाने पर आई कविता को वह लगातार घुमा रहा था। वहीं जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके चलते किरन मुकेश पर भागने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर मुकेश ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

8 नवंबर को उसने अपने दोस्त सुशील शुक्ला को भी इसमें शामिल किया। मुकेश ने दुर्गा बक्श सिंह की बोलेरो में महिला को बिठाकर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी गोली मार हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, खोखा, बोलेरो गाड़ी, सैमसंग मोबाइल व मृतका का पासबुक और आधार कार्ड भी बरामद किया है।