शादीशुदा तहसीलदार ने महिला सिपाही को प्रेम के जाल में फंसाया, फिर इसलिए करवा दी हत्या

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 07:16 PM (IST)

बिजनौर: यूपी पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह का शव उनके पैतृक गांव लाया गया है। इधर पुलिस ने रूचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी संबंध की वजह से रुचि सिंह की हत्या की गई है। इस कांड में लखनऊ पुलिस ने आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं महिला सिपाही का शव बिजनौर में उनके पैतृक गांव महावतपुर लाया गया। गांव में महिला सिपाही रुचि सिंह का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। नजीबाबाद के तहसील इलाके के महावतपुर बिल्लौच निवासी योगेंद्र सिंह के घर पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महिला सिपाही रुचि सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान की ही बेटी थीं। कड़ी मेहनत के बाद रुचि ने पुलिस की परीक्षा पास की थी, लेकिन रुचि सिंह पर प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज के तहसीलदार पद्येश कुमार श्रीवास्तव की बुरी नजर लग गई। श्रीवास्तव ने रुचि सिंह को प्रेम के जाल में उलझाया और बाद में मंसूबा पूरा होने के बाद उसकी हत्या करवा दी। इस हत्या का शक श्रीवास्तव पर ही लगा है। 

इधर अपनी जिगर के टुकड़े की डेड बॉडी को देखकर परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार और गांव वालों की भीड़ रुचि सिंह के घर पर जमा हो गई। सभी लोग पीड़ित परिवार को दुख की इस घड़ी में ढ़ांढस बंधा रहे थे। वहीं पीड़ित परिजनों ने आरोपी तहसीलदार को फांसी की सजा देने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने रुचि सिंह का अंतिम संस्कार करा दिया है, लेकिन इंसाफ के लिए पूरा परिवार छटपटा रहा है। अब कम से कम पुलिस को आरोपी तहसीलदार को सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए और पीड़ित परिवार की हर तरह से सहायता करनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static