शादी के कई साल बाद लव अफेयर को न भुला सकी विवाहिता, पति गया बाहर तो आशिक संग मनाने लगी रंगरलियां

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 02:07 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है, जहां पर दो बच्चों की मां अपने पति की गैरमौजूदगी में अपने आशिक के साथ घर में रंगरलिया मना रही थी। इसकी भनक बगल के कमरे में सो रहे देवर को लग गई। उसके बाद देवर ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने मौके पर परिजनों को जगाया। परिजनों ने कमरे में उन्हें रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।



विवाहिता के मायके का रहने वाला है प्रेमी 
प्रेमी युवक का हाथ पैर बांधकर उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह विवाहिता के गांव का ही रहने वाला है जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है। उन्होंने इसकी सूचना विवाहिता की मां और प्रेमी युवक के पिता को दी।



दो बच्चों की मां है प्रेमिका 
जानकारी के मुताबिक मामला गोरखपुर जिले के कुश्मी जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां पर एक युवती की शादी लगभग छह वर्ष पहले श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी जीवन यापन करने लगे। इस बीच उनके दो संतान पैदा हुए। एक बेटा पांच वर्ष और एक बेटी तीन वर्ष के हैं।



महिला का पति कमाने के लिए गया है बाहर 
बताया जा रहा है कुछ दिन पहले पति रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर चला गया। इसके बाद विवाहिता के मायके का रहने वाला उसका पुराना आशिक उसके घर आने जाने लगा। शादी के कई वर्ष बाद भी प्रेमी-प्रेमिका का संबंध बरकरार रहा। बीती रात महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। आरोपी प्रेमी मिला के घर पहुंचा। रात में इस बात की जानकारी महिला के देवर को हो गई आरोपी की पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।



आरोपी प्रेमी गिरफ्तार 
पुलिस सूत्रों ने बताया विवाहिता की मां ने मामले की जानकारी दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक किसी तरह से लिखित तहरीर नहीं मिली है। पति ने महिला को रखने से इनकार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के दो बच्चे है आपस में बातचीत की जा रही है दोनों पक्षों को समझाया बुझाया जा रहा है। बात नहीं बनेगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Content Writer

Ramkesh