PUBG खेलने के दौरान विवाहिता को हुआ युवक से प्यार, घर छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची बिहार

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 01:41 PM (IST)

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक विवाहिता को पबजी खेलने के दौरान बिहार के एक युवक से प्यार हो गया। इस दौरान दोनों ने अपने फोन नम्बर को साझा किया। इसके बाद विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने विहार पहुंच गई।  इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई हो तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

जानकारी के मुताबिक मामला महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर विवाहिता को पबजी खेलने के दौरान बिहार के  युवक से प्यार हो गया। इसी दौरान दोनो ने अपने मोबाइल नम्बर को साझा किया।  वहीं जब सरकार ने इस गेम को बंद कर दिया तो दोनों की फोन पर बात होने लगे। काफी दिनों तक दोनों में लम्बी बात होती रही। फिर विवाहिता ने अपने पबजी प्रेमी से मिलने विहार पहुंच गई। हालांकि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता के बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं विवाहिता के परिजनों की मानें तो महिला पबजी की बहुत शौकीन है। 

Content Writer

Ramkesh