विवाहिता का घर में फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 12:45 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके की सूतमील चौराहे के निकट उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ईट उद्योग कारोबारी के घर के अंदर नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

जानकारी के अनुसार थाना बन्नादेवी इलाके के सूतमील निवासी गौरव गुप्ता की शादी खुर्जा निवासी शैली गुप्ता के साथ नवंबर 2011 में हुई थी। मृतका के पिता राजेश समेत अन्य लोगों के बताए अनुसार गौरव गुप्ता व उसके पिता का ईट उद्योग का कारोबार है। शादी के बाद से ही लगातार अतिरिक्त दहेज की डिमांड को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 2 साल पहले उसे घर से भी निकाल दिया था। समाज के लोगों द्वारा पंचायत कर बेटी को फिर से घर में प्रवेश दिलाया गया। लेकिन आज बृहस्पतिवार की सुबह तड़के सूचना मिली की बेटी की मृत्यु हो गई है। मौके पर आकर देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने बमुश्किल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शैली गुप्ता के पति गौरव व उसके एक परिजन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अग्रिम जांच में जुटी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static