शहीद दरोगा प्रशांत यादव की हत्यारोपी विश्वनाथ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 09:48 AM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में दरोगा प्रशांत यादव के फरार हत्यारोपी विश्वनाथ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी विश्वनाथ 4 दिन से फरार चल रहा था।

बता दें कि आगरा के एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और भागते समय रोकने पर आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बाह के जैतपुर क्षेत्र के कमतरी पल पर आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। बता दें यूपी पुलिस ने होली न खेलने का निर्णय लिया था।

गौरतलब है कि बीते बुधवार की रात्रि को थाना खंदौली के नोहर्रा गांव में खेत का विवाद सुलझाते समय दरोगा की हत्या कर दी गयी थी। आरोपी तब से फरार चल रहा था।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi