संगम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, गुरु पूर्णिमा पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 04:13 PM (IST)

प्रयागराजः आज  पूरे  देश  में बड़े धूमधाम से गुरु पूर्णिमा का  पर्व  मनाया  जा  रहा  है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के संगम तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस धार्मिक मौके पर लोग दूर दूर से यहां आ स्नान  करते  है। इसके बाद वह अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते है। साथ  ही अपने परिवार की खुशियों की कामना करते है।

PunjabKesari

बता दे कि आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग गुरुओं की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। इसके चलते आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर संगम नगरी के प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालु का मेला लगा हुआ हैं। जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से जहां आ रहे हैं और आस्था की डुबकी लगा कर, इस उत्सव का आनंद ले रहे है। इसके पश्चात ही वह अपने गुरु का आर्शीवाद लेते हैं।

PunjabKesari

दरअसल, प्राचीन  काल  से  चले  आ  रहे  इस  पर्व  का  मुख्य  उद्देश्य  अपने गुरु का  सम्मान  करना  होता  है। जिसके चलते इंसान  गुरुद्वारा दिए गए ज्ञान व भक्ति की शिक्षा से जीवन में निरंतर आगे बढ़ता है। उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद से वह सफलता की बुलंदियों को छूता है। इंसान जितना आगे बढ़ता है सच्चे गुरु की जरूरत उतनी ही पड़ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static