नोएडा में प्लास्टिक की एक निजी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 07:26 PM (IST)

नोएडा: नोएडा में मंगलवार तड़के एक निजी फैक्ट्री में आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-7 स्थित प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में तड़के करीब चार बजे आग लग गई। दमकल सेवा के प्रमुख अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा, ‘‘आग तड़के करीब चार बजे लगी, जिसकी सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब छह बजे आग पर काबू पा लिया गया।''

सिंह के मुताबिक, फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और फैक्ट्री को पहुंचे नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Content Writer

Mamta Yadav