मथुरा में कोरोना विस्फोट: नृत्य गोपाल दास के बाद 14 महिला पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 10:14 AM (IST)

मथुरा: कृष्णनगरी मथुरा में कोरोना का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को जांच में महिला थाने की 14 महिला पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाई गईं। कोरोना संक्रमित के चलते सभी महिला पुलिस कर्मियों को क्वॉरेंटाइन कराया गया है। जिसकी जानकारी डॉ भूदेव ने दी है। 



दरअसल मथुरा में जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है उसी से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया है क्योंकि जिस कदर जांच चल रही है उसकी रफ्तार भी धीमी नजर आ रही है। जिस तरह से अभी तक सेंपलिंग हुई है वह 43063 है। जिसमें 40046 नेगेटिव है जबकि पॉजिटिव संख्या 1403 हो गई है जबकि 886 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। मृत्यु के आंकड़े की बात करें तो 38 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे इस आंकड़े से लोगों में भी डर पैदा हो गया है।



महिला थाने में चाय देने वाला भी संक्रमित
एक चाय वाला जो महिला थाने में चाय देने आता था वह भी पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि इससे पहले जन्माष्टमी पर हुए कार्यक्रम में महंत नृत्य गोपाल दास महाराज भी पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं उनके दो शिष्य पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार जन्मभूमि कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किया गया है। जबकि महिला पुलिस कर्मियों की भी जांच की जा रही है। यह जानकारी डॉक्टर भूदेव सिंह नोडल अधिकारी द्वारा दी गई।

Ajay kumar