मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर गिट्टी भरे ट्रक से टकराई बस, 13 घायल...कई यात्रियों की हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 10:35 AM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह थाना नौहझील क्षेत्र में कानपुर से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि यात्री एक दूसरे की ऊपर गिर पड़े। वहीं इस हादसे में बस सवार 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari
कानपुर से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी बस
बता दें कि प्राइवेट स्लीपर बस कानपुर के अकबपुर से 50 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। लेकिन मथुरा में थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के समीप सुबह करीब 4 बजे अचानक बस आगे चल रहे गिट्टी भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कुछ यात्री चीख-पुकार मचाते हुए बस की खिड़की खोल कर बाहर की ओर कूद पड़े। हादसे का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

तीन यात्री इलाज के लिए नोएडा रेफर
हादसे में अलसीफा, आशा, रौनक, रहीश, मुगुना, अकील, रामसागर, सन्नी, पूनम और नंदनी निवासी दिल्ली और अनुज, अंकित, सर्वेश निवासी रामपुर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों को इलाज के लिए नोएडा रेफर कर किया गया है। बाजना कट चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में 13 लोग घायल हैं। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है। इस दौरान कुछ देर के लिए एक्‍सप्रेस वे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static