यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाईडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 की हुई दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 11:07 AM (IST)

मथुराः मथुरा के थाना महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर माईल स्टोन 115 पर तेज गति से आती एक कार डिवाईडर से टकरा गई। जिससे इस हादसे मे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 गंभीर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुना एकसप्रेस वे पर आए दिन हादसे होते रहते है। यूं कहे तो यमुना एक्सप्रेस वे हादसो का एक्सप्रेस वे बनकर रह गया है। यहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से नोएडा से आगरा की ओर आ रही एक ईको स्पोर्ट कार महावन इलाके मे यमुंना एक्सप्रेस वे पर टकरा गई।

इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगो की मौत हो गई। हादसे के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मृतक लुघियाना के रहने वाले थे और लुघियाना से आगरा आ रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि 1 गंभीर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।