श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा सजा दुल्हन की तरह, देखिए खास तस्वीरें...

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 11:12 AM (IST)

मथुराः श्री कृष्ण जन्माष्टमी  के पावन अवसर को भक्त बड़ी उत्साह के साथ धूमधाम से मनाते है। जिसके चलते आज कान्हा के जन्म उत्सव को मनाने के लिए मथुरा पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है। यहां दूर-दूर से इस अवसर में शामिल होने के लिए श्रद्धालु आए है। दूर- दूर तक श्री कृष्ण के भक्त ही नजर आ रहे है। पूरा शहर श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज रहा है।

 

 

बता दें कि श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर उनकी जन्मभूमि को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यह रंग बिरंगी रोशनियों से जगमगा रहा है। इन रंग बिरंगी रोशनियों के साथ मथुरा की छवि कुछ अलग ही दिखाई दे रही है। यहां आने वाले भक्तों के मनोरंजन के लिए शहर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

 

 

आज यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन अवसर मनाया जा रहा है। लेकिन कान्हा के भक्तों ने यहां कल से ही डेरा डाला हुआ है और श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है। आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जा रहा है।

 

 

 

भक्तों की भारी संख्या को देखते यहां प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। यहा सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने कड़ी नजर रखी हुई है। शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj