विरोध के बाद गोवर्धन में खुले मंदिरों के कपाट, श्रद्धालुओं का लगा तांता

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 03:11 PM (IST)

मथुराः भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर को 3 दिनों तक चले विरोध के बाद खोल दिया गया है। मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। 

गुरुवार देर शाम सेवायतों ने अनिश्चितकाल तक मंदिरों के कपाट बंद रखने का फैसला वापस ले लिया। पिछले 3 दिनों से मंदिर में काम करने वाले सेवारत जिला प्रशासन और एनजीटी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

दानघाटी के सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने कहा कि यह फैसला श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए लिया गया है। 
 

Deepika Rajput