Mathura news: मथुरा में गैस एजेंसी के गोदाम से 168 सिलेंडर चोरी, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 09:52 AM (IST)

मथुरा: मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात चोर एक गैस एजेंसी के गोदाम से भरे हुए 168 घरेलू गैस सिलेंडर चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला और अभी तक चोरों का पता नहीं चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी सदुवन राम गौतम ने बताया कि कस्बा नौहझील के शेरगढ़ मार्ग पर इण्डेन कंपनी की एक गैस एजेंसी का गोदाम है जहां बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने रसोई गैस से भरे हुए 168 सिलेंडर चुरा लिए।

घटना का पता तब लगा, जब गोदाम इंचार्ज गोपाल शर्मा सुबह गोदाम पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। गैस एजेंसी संचालक कुलदीप सोनी ने बताया कि गैस गोदाम में 279 सिलेंडर भरे हुए व 390 सिलेंडर खाली रखे हुए थे। जिनमें से गैस से भरे हुए 168 सिलेंडर चोरी हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static