Mathura News: हेमा मालिनी ने नामांकन से पहले किया यमुना पूजन, ‘मां से उन्हें साफ करने का किया वादा’

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 03:31 PM (IST)

Mathura News: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद पार्टियां और प्रत्याशी चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में मथुरा लोकसभा से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने नामांकन से पहले बुधवार को विश्राम घाट पर समर्थकों के साथ पहुंची। जहां उन्होंने विधि विधान से यमुना जी की पूजा की और दूध से अभिषेक किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि पूजा करके हमें काफी सुकून मिला। हमने यमुना जी से वादा किया है कि हम उन्हें साफ करेंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वह अपना नामांकन भरेंगी।

एक बार  फिर मथुरा सांसद का ताज पहनाएगी जनता
दरअसल, 2024 चुनाव का  नामांकन चल रहा हैं और प्रत्याशी लगातार अपनी जीत के लिए मैदान में उतर चुके हैं। मथुरा लोकसभा की अगर बात करें तो यहां से लगातार दो बार से बीजेपी की हेमा मालिनी चुनाव जीतती चली आ रही है और तीसरी बार भी भाजपा ने हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है। हेमा मालिनी ने भी अपनी जीत को लेकर सभी को अस्वस्त किया है कि मथुरा की जनता उन्हें फिर एक बार मथुरा सांसद का ताज पहनाएगी । नामांकन से पहले पार्टी पदाधिकारी के साथ हेमा मालिनी विश्राम घाट पर पहुंची। जहां उन्होंने यमुना महारानी का पूजन किया  और ब्राह्मणों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।

हेमा मालिनी ने यमुना शुद्धिकरण का दिया आश्वासन
बता दें कि इस बार चुनाव में यमुना का मुद्दा अहम रहेगा। लोगों की नाराजगी भी यमुना शुद्धिकरण को लेकर है। वहीं कुछ ही दिन पहले हेमा मालिनी ने यमुना शुद्धिकरण का आश्वासन मथुरा की जनता को दिया है। वहीं हेमा मालिनी ने बताया कि आज बहुत ही बढ़िया तरीके से यमुना का पूजा कराया गया है जिसमें सभी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे और चुनाव के बारे में कुछ भी बोलने से मना किया और कहा कि बाकी बातें घर पर होगी।

 

Content Editor

Mamta Yadav