मऊः प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 11:45 AM (IST)

मऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सोनभद्र जाते समय मिर्जापुर में हुई गिरफ्तारी के विरोध में मऊ जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर संविधान और कानून विरोध काम करने का आरोप लगाया।

मऊ जिले में निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह के आह्वान पर कलेक्ट्रेट में पहुंच कर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर संविधान और कानून विरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी नरसंहार मामले में पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थी। जिनको पहले गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनको नजरबंद कर दिया गया। जिसके विरोध में हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आगे आंदोलन को तेज कर जिले के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने के साथ ही रेल रोकने का काम करेंगे।

Ruby