मऊः हिंसक विरोध में हुए नुकसान की भरपाई को SP के निर्देश पर जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 04:38 PM (IST)

मऊः नागरिकता कानून के विरोध में मऊ जिले में 16 दिसंबर को हुए हिंसक विरोध ने सरकारी संपत्ति व आम जन का भारी नुकसान पहुंचाया था। हिंसा के दौरान दक्षिण टोला थाने के मिर्जाहादिपुरा चौक पर उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था। वहीं दंगाईयों से SP के निर्देश पर पुलिस भरपाई करने में जुट गई है।

बता दें कि जनपद में माहौल पुरी तरह से सामान्य है। वहीं पुलिस अब कार्रवाई करने में तेजी से जुट गयी है। आज से इन्टरनेट सेवा को भी शुरु कर दिया गया है। इसके साथ ही साइबर सेल टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाये हुए है। इसके अलावा हिन्सा के बाद पुलिस ने तीन केस दर्ज किया था। जिसमें 90 नामजद सहित 650 लोगों को अज्ञात बनाया गया था।31 लोगों की गिरफ्तारी भी की गयी। कई लोगों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस वीडियो सेल टीम के द्वारा मीडिया के कैमरे, से उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा 650 अज्ञातों की भी पहचान में टीमें लगी हुई है।हिंसा में सरकारी और गैर सरकारी सम्पत्ति के नुकसान का पुलिस ने आकलन भी कर लिया है। उसकी भरपाई उपद्रवियों से कराई जायेगी।

 

Ajay kumar