मौलाना मदनी की मांग, मोर की तरह गाय को भी घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 04:26 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में कई बार गोहत्या की वजह से माहौल बिगड़ चुका है, जिसको लेकर कई लोगों की हत्याएं भी हो चुकी हैं। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए जमियत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग रखी है।

मौलाना मदनी ने कहा कि हिंदुस्तान में गाय की वजह से लोगों को खत्म किया जा रहा है। ऐसा हल निकालना चाहिए जिससे गाय और हमारे मुल्क के अंदर बसने वाले लोग महफूज रहे। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि गाय को कानूनी रूप से सुरक्षित कर दिया जाए। जैसे मोर और कुछ अन्य जानवरों को कानून रूप से संरक्षण दिया गया है, वैसे ही गाय को भी राष्ट्रीय जानवर घोषित किया जाए। इससे गाय और इंसान दोनों महफूज रहेंगे।