सहारनपुर में दुष्कर्म का आरोपी मौलवी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 06:38 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने छात्र के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलवी को चिलकाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिलकाना क्षेत्र के एक मदरसे के मौलवी कारी असजद पर छात्रों ने दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया था ।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी मौलवी कारी असजद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मौलवी के खिलाफ छात्रों ने पिटाई का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर वह बच्चों की पिटाई करता था। बच्चों के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों के पिता की ओर से कारी असजद के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ति बच्चों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। गिरफ्तार आरोपी को आज जेल भेज दिया। 
 

Tamanna Bhardwaj