मुसलमानों को चेहरा बनाकर SP, BSP व कांग्रेस करवा रही है CAA का विरोध: मौर्य

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 06:57 PM (IST)

इटावाः उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दल मुसलमानों को चेहरा बना कर नागरिकता संसोधन कानून(सीएए) का विरोध करवा रहे है । मौर्य ने यहां इकदिल स्थित कृष्ण प्रणामी परमानंद आश्रम में कृष्ण प्रणामी महोत्सव में शामिल होने से पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद मौर्य ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नागरिकता संसोधन कानून बहुत पहले लागू हो जाना चाहिए था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों में इच्छा शक्ति की कमी के चलते इसको लागू नहीं किया जा सका। लेकिन प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मजबूत इच्छा शक्ति की वजह से ये कानून लागू हो सका है। अब चाहे जितना विरोध हो इसे वापस नहीं लिया जा जाएगा।

मौर्य ने कहा कि देश का मुसलमान नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में है, लेकिन सपा, बसपा, कोंग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिये मुसलमानों को आगे करके इसका विरोध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि सीएए के बारे में मुसलमानों को गलत व्याख्या करके उन्हें बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कई बड़े मुस्लिम नेता पहले ही नागरिकता संसोधन कानून का समर्थन कर चुके है ,लेकिन विपक्षी पाटिर्यां इनको मोहरा बना कर देश का माहौल खराब करने में लगे है।

उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी सिफर् इस्लामिक देशों में मुस्लिमों के अलावा अन्य अन्य धर्मों के पीड़ितों को नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम सीएए में शामिल होना चाहते है जबकि वो पीड़ित नहीं है। असलियत में इस्लामिक देशों में रहने वाले मुस्लिम पीड़ित नहीं है बल्कि हिन्दू और अन्य धर्मों के लोग पीड़ित है, जिनको नागरिकता देने के लिये यह कानून बनाया गया है। इसमे किसी की नागरिकता नहीं ली जा रही है बल्कि पीड़ितों को नागरिकता दी जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static